देहरादून : प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को विकासनगर पहुंचे। जहां उन्होंने विकासनगर स्थित एक निजी वेडिंग प्वाइंट में पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन पछुवादून के तृतीय स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों पूर्व सैनिकों को भी स्मृति चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के तृतीय स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनिक सम्मान की चिंता मोदी सरकार करती है और इसी का नतीजा है कि प्रदेश का राज्यपाल एक पूर्व सैनिक हैं और सैनिक का बेटा आज प्रदेश का मुख्यमंत्री और सैन्य कल्याण मंत्री भी एक पूर्व सैनिक है।उन्होंने कहा कि जब से देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है, देश का मान सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने कहा हमारी डबल इंजन सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन को लागू कर सेना के मनोबल को ऊंचा उठाने का काम किया है।
इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, महासचिव कैप्टन आर.डी शाही, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा, सुरेश नौटियाल, महेंद्र सिंह नेगी, मेहर सिंह चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 113 रिक्त पदों के लिए 3…
नाभीढांग, गुंजी और कुटी समेत 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की…
गैरसैंण के डुंगरी गांव के सिरसवाल परिवार की सफलता की अद्भुत कहानी, फर्श से अर्श…
मुंबई में फिल्म को पहले दिन सबसे शानदार प्रतिक्रिया मिली, जहां 491 शो में कुल…
जयशंकर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के 'हाई…
नारायण शिला मंदिर में श्राद्ध, तर्पण-पिंडदान करने पर पितरों को मिलता है मोक्ष,गयासुर राक्षस और…