रिपोर्ट – विनय उनियाल
हरिद्वार : अक्टूबर कों दिल्ली में होने वाले भारत और बांग्लादेश क्रिकेट मैच के खिलाफ संतों ने मौर्चा खोल दिया है। सोमवार को जूना अखाड़े के महामण्डलेश्वर यति नर्सिंहानन्द गिरी ने हरिद्वार की कुल देवी मानी जाने वाली माया देवी मंदिर में मैच के विरोध में सांकेतिक धरना देकर इसकी शुरुआत की। मंदिर परिसर से यति ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को लेकर अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ वहाँ हिंदूओ को दुर्गा पूजा नही करने दी जा रही है और दूसरी तरफ हम लोग उसी देश के साथ मैच खेल रहे है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध स्वरूप उन्होंने गृह मंत्री को पत्र लिखकर इसे रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नही होता वे विरोध में हरिद्वार या डासना पीठ में अग्नि समाधि लेंगे।नर्सिंहानंद गिरी के इस विरोध को हरिद्वार में भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष ने यति नर्सिंहानंद गिरी की इस मांग को जायज बताकर इसका समर्थन किया है।
Mercedes-Benz ने भारत में अपनी Mercedes-AMG G 63 का नया लिमिटेड-रन 'Offroad Pro' वेरिएंट लॉन्च…
उत्तराखंड सरकार जल्द पहाड़ से मैदान तक के शहरों के कायाकल्प के लिए महायोजनाओं को…
ग्रेटर नोएडा में बस हादसे पर सीएम योगी ने दुःख जताते हुए, मृतकों के परिजनों…
ई-रिक्शा की टक्कर से घायल महिला को पहले रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया था,…
स्वतंत्रता सेनानी फर्जी सर्टिफिकेट से एमबीबीएस में एडमिशन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हैं तो…
15 सितंबर को शुरू हुआ नंदा मेला संपन्न हो गया है, मां के जयकारों से…