देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाया।जनता दरबार मे कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से अधिकांश शिकायतों का डीएम ने मौके पर ही निस्तारण किया।आज अधिकतर शिकायते जमीन से संबंधित आईं।उन्होंने कहा कि जनता दरबार लगाने का उद्देश्य यही है कि हम लोगो की शिकायतों और समस्याओं को सुने और उनका त्वरित निदान करें।कहा कि अधिकांश बार देखने मे प्रतीत होता है कि जनता को अपने कार्याे के लिए विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी जल्दी नही होता है।ऐसे में कलेक्ट्रेट में फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते हैं।जहां संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया जाता है।
जनसुनवाई कार्यक्रम में चकराता-कांसी-बरोंधा-खबोउ-कोटा तपताड़, में रोडवेज बस सेवा शुरू किये जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए यथाशीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चकराता में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने की मांग पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही को लिखा। वहीं भूमि सम्बन्धी मामलों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को कार्यवाही को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आम जनता की समस्याओं को दूर करें और यदि उनकी समस्याओं का समाधान नही होता है तो ऐसे में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…