मसूरी : मसूरी से सटे जौनपुर विकासखंड के ग्राम सभा तुनेटा में ततैया के काटने से पिता पुत्र की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में शोक की लहर पैदा हो गई। ग्रामीण सुंदर लाल 47 वर्ष पुत्र भोटू कुमार व उसका पुत्र अभिषेक 8 वर्ष गत दिवस गाय चराने जंगल की ओर जा रहे थे कि अचानक ततैया के झुड ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया। जिन्हें घायल अवस्था में मसूरी उप जिलाचिकित्सालय लाया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
इस अवसर पर उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर के एस चौहान ने बताया कि ततैया द्वारा दोनों को बहुत ही बुरी तरीके से काटा गया था डॉक्टरों द्वारा प्रयास करने के बाद भी उन्हें नहीं बताया जा सका। इस संबंध में मसूरी वन प्रभाग के डीएफओ ने अमित कंवर ने बताया कि वन विभाग में मुआवजे देने पर संशोधन किए गये है जो इसी वर्ष किए गये व इसमें ततैया के काटने पर मौत होने पर छह लाख का मुआवजा प्रति व्यक्ति दिया जायेगा। यह तभी मिलेगा जब पोस्ट मार्टम रिर्पोट में इसकी पुष्टि होगी।
देहरादून: उत्तराखंड के कई कॉलेजों में आज 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हुए हैं.…
आरोपी ने 26 सितंबर को अपनी बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर…
Asian Games 2026 Archery: तीरंदाजी मुकाबले में भारतीय महिला कंपाउंड और मिक्स्ड टीम ने गोल्ड…
3 अक्टूबर को CEO Office जारी करेगा फाइनल मतदाता सूची, इसके बाद कितने मतदाताओं के…
पिटीशनर्स ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस ऑर्डर को चुनौती दी थी जिसमें इस केस में…
मध्य प्रदेश की बेटियों ने रचा इतिहास, नीरू ढांडा भारत की पहली महिला ट्रैप चैंपियन…