देहरादून : 1 अक्टूबर 2024 को भूत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री मेजर जनरल (सेवा नि०) बी. सी. खण्डूडी ने अपना 91वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं एवम् परिवार संग अपने वसंत बिहार, देहरादून स्थित आवास पर मनाया।
जनरल खण्डूडी के समर्थकों का सुबह से वसंत विहार आवास पर उन्हें शुभकामनाएँ देने और उनसे मिलने के लिए पर ताँता लगा रहा। सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित कर उनके कार्यकाल में संगठन व सरकार में किए हुए कार्यों को याद करते हुए उनके सुख-समृद्धि, स्वास्थ सहित दीर्घायु की मंगल कामना की।
जनरल खण्डूडी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी साथ हीं उनके शुभचिंतकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना, हवन,स्वच्छता, गौ सेवा आदि कार्य कर उनके लंबी उमर की प्रार्थना करी।
बी०सी० खण्डूड़ी को शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों डा० देवन्द्र भसीन , विनोद कपरुवाण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्वाल, अनिल गोयल, दिगम्बर नेगी, निवर्तमान मेयर सुनील गामा उनियाल, चन्द्र प्रकाश मैठाणी, धीरज भण्डारी, प्रताप सिंह रावत, सोरभ थपलियाल, विनोद खण्डूड़ी सुरेन्द्र सिंह चौहान आदि रहे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…