देहरादून : आज 02 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में ”रघुपति राघव राजा राम” की सुर ध्वनि के बीच महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण करते हुए माल्यर्पण किया गया व पुष्प अर्पित किए गए।
माल्यार्पण के पश्चात सेनानायक, SDRF अर्पण यदुवंशी द्वारा गांधीजी व शास्त्रीजी के पदचिन्हों पर चलते हुए सदैव अहिंसावादी व सत्यवादी रहने का संदेश दिया गया व अहिंसा व शांति को बढ़ावा देने, सभी मनुष्यों का सम्मान व आदर, सदैव सच्चाई का समर्थन व विश्व में शांति व सौहार्द व एकता स्थापित करने की शपथ भी ली गयी। माल्यापर्ण कार्यक्रम के उपरांत SDRF वाहिनी में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया।
इसके अतिरिक्त राज्य भर में व्यवस्थापित SDRF पोस्टों पर भी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को हर्ष एवं उल्लासपूर्वक मनाया गया।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…