मसूरी : अग्रवाल महासभा मसूरी ने महाराजा अग्रसेन की 5148 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर पहले अपर मालरोड लंढौर स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की गई व आरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया। वहीं इस मौके पर अग्रवाल महासभा ने मसूरी के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। वहीं सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी साथ ही आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, अनुज गुप्ता, धनप्रकाश अग्रवाल, रजत अग्रवाल व मुख्य अतिथि मोहन लाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया व अग्रसेन जयंती की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संदीप अग्रवाल ने किया। इस मौके पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ डा. विनिष गुप्ता व डा. अनुमेहा ने तीन सौ से अधिक रोगियों का उपचार किया व निःशुल्क दवा का वितरण किया।
इस मौके पर पालिका सभासद दर्शन रावत, पूर्व सभासद जय कुमार गुप्ता, अनीता सक्सेना, अरविंद सोनकर, महिला अग्रवाल महासभा अध्यक्ष अर्चना गोयल, दीपक अग्रवाल, महेश गोयल, युवा अग्रवाल महासभा अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, मनीषी संघल, विनेष संघल, जीके गुप्ता, राजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रविंद्र गोयल, महेंद्र अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, नाग्रेद्र उनियाल, अशोक मित्तल, अमित गुप्ता, नीरज अग्रवाल, रमेश जायसवाल, जगजीत कुकरेजा सहित बडी संख्या में अग्रसमाज व अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…