युवती से दुष्कर्म का आरोप, थाने के बाहर हुआ बवाल, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

देहरादून : 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप के आरोप से जुड़े मामले में गुरुवार रात रायपुर थाने के बाहर बवाल हुआ। युवती धर्म विशेष से है जिससे युवती के पक्ष की भीड़ इकट्ठा हुई। मौके पर बवाल हुआ तो तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दो आरोपी अभिषेक और अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। तीसरे के नाबालिग होने के चलते पुलिस संरक्षण में लिया गया।

बताया जा रहा है कि, रायपुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती गुरुवार सुबह घर से लापता हो गई। परिजन ढूंढ़ते हुए रायपुर चौक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने युवती को एक मैजिक वाहन में पकड़ लिया। वाहन में तीन लड़के सवार थे। परिजनों ने युवती से पूछताछ की।

परिजनों का आरोप कि बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद उक्त तीनों आरोपी उसे वापस लेकर आ रहे थे। मौके पर तीनों युवकों की पिटाई की गई। इसके बाद रायपुर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने देर शाम तक केस दर्ज नहीं किया। विरोध में युवती पक्ष से भीड़ इकट्ठा हुई। प्रदर्शन हुआ तो युवती के साथ मैजिक वाहन में मिले तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया है।

नईम कुरैशी, अध्यक्ष मुस्लिम सेवा संगठन

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

7 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

7 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

7 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago