मसूरी : पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 07अक्टूबर 2024 को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कूटी क्लाउड एंड से आगे भदराज मंदिर रोड पर खाई में गिर गई है जिस पर दो छात्र सवार थे जिनकी हालत गंभीर है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व फायर सर्विस को भी सूचित किया गया था जिनकी मदद से शहवाज (उम्र करीब 19 वर्ष ) पुत्र नसीबुद्दीन व शिफाॅन (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र सत्तार निवासीगण ग्राम भुड्डी नयागांव, थाना प्रेम नगर जनपद देहरादून जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में क्रमशः B.B.A व LAW की पढ़ाई कर रहे है , को बाहर निकल गया, जिसमें शिफॉन की तबीयत गंभीर बनी हुई थी व एम्बुलेंस द्वारा civil Hospital ले जाते वक्त मृत्यु हो गयी । उक्त दोनों छात्र स्कूटी नंबर UK-07 FJ/ 3527 से देहरादून से भदराज मंदिर रोड की ओर जा रहे थे कि स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई ।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…