देहरादून : कृषि मंत्री गणेश जोशी के अथक प्रयासों से विगत माह कृषकों की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत माह दिसम्बर-जनवरी (2023-24) में किसानों के सेब की फसल के निरस्त हुए बीमा अब शीघ्र ही कृषि विभाग और बीमा कंपनी द्वारा प्रारंभ कर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। बुधवार को कैंप कार्यालय में कृषि मंत्री गणेश जोशी से एसबीआई एग्रीकल्चर जनरल इंश्योरेंस के पदाधिकारियों ने भेंट के दौरान यह बात कही।
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा कृषि मंत्री को अवगत कार्य गया कि दस्तावेजों में तकनीकी त्रुटि की वजह से किसान लाभान्वित नहीं हो पाए थे। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर राजकीय पोर्टल को पुनः खोलने का अनुरोध किया था। ताकि सेब की फसल का बीमा पुनः हो सके। बीमा कंपनी के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आपके पत्र के उपरांत भारत सरकार द्वारा बीमा कंपनी पत्र प्राप्त हो गया है, और भारत सरकार द्वारा किसानों के फसल बीमा का भुगतान शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की उपज किसान की आत्मा है। उन्होंने बीमा कंपनी के अधिकारियों को किसान हित को ध्यान रखकर कार्य करने के निर्देश भी दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दस्तावेजों में तकनीकी त्रुटि की वजह से जो किसान लाभान्वित नहीं हो पाए उन कृषकों को शीघ्र ही योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान किसानों के हितों को देखते हुए नागालैंड की भांति प्रदेश में आपदा जोखिम हस्तांतरण पैरामीट्रिक बीमा समाधान के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।
आपको बता दें कि उत्तरकाशी के नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक और नैनताल के किसानों द्वारा कुछ माह पूर्व कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि था प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दिसंबर-जनवरी 2023-24 में सेब की फसल का बीमा कराया था। लेकिन अब बीमा कंपनी उनके बीमे को निरस्त कर रही है। कृषि मंत्री ने विगत माह बीमा कंपनी के अधिकारियों को समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया गया था।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…