रिपोर्ट – विनय उनियाल
रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व परम्परा के अनुसार इस शीतकाल हेतु 03 नवम्बर 2024 को भाईदूज के दिन प्रातः 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जायेंगे।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व परम्परा के अनुसार इस शीतकाल हेतु दिनांक 03 नवम्बर, 2024 को भाईदूज के दिन प्रातःकाल 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जाएंगे। श्री केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 03 नवम्बर को केदारनाथ मंदिर से प्रातः 8ः30 बजे प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु रामपुर पहुंचेगी। 04 नवम्बर को श्री केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली रामपुर से प्रातः प्रस्थान कर फाटा, नारायणकोटि होते हुए रात्रि विश्राम हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। 05 नवम्बर को चल-विग्रह डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रातः 8ः30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11ः20 बजे अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी तथा पूर्व परम्परा के अनुसार अपने गद्दी स्थल पर विराजमान होंगी।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…