रिपोर्ट – विनय उनियाल
मसूरी : मसूरी क्षेत्र में चाय के बर्तन में थूकने की घटना में एसएसपी अजय सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों द्वारा अपनी हरकत से लोगो की सेहत से खिलवाड करने के साथ-साथ, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने पर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।
जानकारी हो की बीती 08 अक्टूबर को वादी हिमांशु बिश्नोई पुत्र संजय बिश्नोई निवासी मकान नं0- 310 अपर नेहरू ग्राम, थाना रायपुर देहरादून द्वारा कोतवाली मसूरी में आकर पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया गया, जो उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व मसूरी घूमने के दौरान लाइब्रेरी चौक के पास बनाया गया था, जिसमें लाइब्रेरी चौक के पास लगी एक रेहडी में 02 युवक चाय, मैगी व अन्य सामान बेचते हुए तथा उनमें से एक युवक चाय बनाने से पूर्व चाय के बर्तन में बार-बार थूकता हुआ दिखाई दिया। उक्त समबन्ध में हिमांशु बिश्नोई द्वारा एक लिखित तहरीर भी कोतवाली मसूरी में दी गई।
अभियुक्तों द्वारा अपने इस कृत्य से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड करने के साथ-साथ लोगों की धर्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाते हुए भडकाने का प्रयास किया गया, जिस पर घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मसूरी को निर्देशित करते हुए टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दोनो अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो दोनो अभियुक्त नौशाद पुत्र शेर अली तथा हसन अली पुत्र शेर अली का मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर का होना ज्ञात हुआ तथा घटना के बाद से ही दोनो अभियुक्तों के मसूरी से फरार होने के सम्बन्ध में जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तों के सम्बन्ध में मुखबिर तंत्र व सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित करते हुए दोनो अभियुक्तों को आज आशारोडी के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनसे घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…