रिपोर्ट- सुनील सजवाण
टिहरी गढ़वाल/थत्यूड : थत्यूड मे चल रही रामलीला मंचन के पांचवे दिवस मे भगवान राम व मॉ जानकी सीता के विवाह की झांकी पंचम दिवस दिन मे ग्राम मजेपुर होते हुए बनाली नागराज मन्दिर बैट गांव मे पंहुची जंहा मन्दिर प्रागण मे ग्रामवासियो ने झांकी का स्वागत कर प्रभु राम लक्ष्मण सीता के दर्शन किए।
इससे पूर्व झांकी मजेपुर गांव मे सदस्य क्षेत्र पंचायत रामवती भट्ट ने झांकी का स्वागत अपने घर पर किया इसके बाद मैड कण्डाल गांव वाण्डाचक होते हुए झांकी बनाली नागराज मन्दिर प्रांगण मे पंहुची।
मन्दिर प्रांगण मे ग्रामवासियो के निवेदन पर राम लक्ष्मण सीता ने अभिनय के साथ रामलीला की चौपाई का गायन किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगीता देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य यमुनावती नौटियाल , मन्दिर के पुजारी फरसराम नौटियाल, भगत भगवान दास, दिनेश नौटियाल शास्त्री, अनिल नौटियाल , विनोद नौटियाल उपस्थित रहे।
वहीं मथलाऊं , मखडेत, डोमसी कंचन पुरी, थान, विलोन्दी, दानगला, भैम व भवान बाजार मे झांकी का स्वागत क्षेत्र वासियों ने किया।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…