देहरादून : प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह करते हुए उत्तराखण्ड स्थित उत्तर प्रदेश की सिंचाई नहरों की शीघ्र साफ सफाई किए जाने का भी अनुरोध किया है।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह करते हुए उत्तराखण्ड स्थित उत्तर प्रदेश की सिंचाई नहरों की शीघ्र साफ सफाई किए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से दोनों प्रदेशों की कुछ बंद पड़ी सिंचाई नहरों को खोले जाने की भी चर्चा की, जिससे दोनों प्रदेशों के किसानों की सिंचाई समस्याओं का समाधान हो सके।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने जमरानी बांध निर्माण में उत्तर प्रदेश के सहयोग के लिए भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आभार जताया।
BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर…
घटना 15 अगस्त को हुई, एसएसपी ने कहा मामले की गंभीरता को देखते हुए गदरपुर…
श्री राधा शरणम सेवा समिति सावन में बनबसा शारदा तट पर कर रही मां शारदा…
देहरादून में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर…
ढिकुली गांव में स्थित गरल कंठेश्वर महादेव मंदिर एक कछुआ सालों से शीश नवाने पहुंचता…
पौड़ी गढ़वाल के पल्ला कमलिया गांव में बीमार पत्नी को पति मीलों पैदल चलकर हॉस्पिटल…