अनिल भंडारी
श्रीनगर : चौरास क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य समीर रतूडी के नेतृत्व में क्षेत्रीय युवाओ ने तहसील कीर्तिनगर पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण की मांग की है ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी है।
विगत लंबे समय चौरास पट्टी के लोग रोजगार, बिजली, पानी, आवागमन की समस्याओं को लेकर समय समय पर आंदोलनरत रहे है जिसको लेकर अब राजनीतिक दल भी इनकी मदद को लेकर सक्रिय होते दिख रहे है जिसके चलते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पेयजल आपूर्ति को सुचारू कर श्रीनगर की तरह ही डीपीएस टैंक से पानी सप्लाई व पानी के बिलों में कटोती, बिजली का बिना कारण ही गुल हो जाना, जी वि के बांध निर्माण कंपनी ने बिना कारण बताए युवाओं को नौकरी से निकालने व मंगसू, सूंरासु के ग्रामीणों की लीज पर ली गयी जमीन का पूर्ण भुगतान न करने जैसी समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है।
वहीं रेलवे ने आर एन आर के तहत स्टेडियम का निर्माण कार्य भी अभी तक नहीं करवाया गया उन्होने मांग की है बांध निर्माण कंपनी जी वी के ने प्रभावितों के साथ जो अनुबंध किया गया है प्रशासन की निगरानी में उसका अनुपालन करवाया जाय। ऐसा न होने की स्तिथि में ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
ज्ञापन सौंपने वालो में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकृष्ण भट्ट, संतोष, रणबीर सिंह, मोहन सिंह, रोहित, सचिन पंवार, आशीष, सोनू, केस्वानंद बहुगुणा आदि लोग थे।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 113 रिक्त पदों के लिए 3…
नाभीढांग, गुंजी और कुटी समेत 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की…
गैरसैंण के डुंगरी गांव के सिरसवाल परिवार की सफलता की अद्भुत कहानी, फर्श से अर्श…
मुंबई में फिल्म को पहले दिन सबसे शानदार प्रतिक्रिया मिली, जहां 491 शो में कुल…
जयशंकर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के 'हाई…
नारायण शिला मंदिर में श्राद्ध, तर्पण-पिंडदान करने पर पितरों को मिलता है मोक्ष,गयासुर राक्षस और…