मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल संगठन पर्व संगठनात्मक चुनाव 2024 कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी में कार्य करने व पार्टी को मजबूत बनाने के साथ ही आगामी समय में संगठनात्मक चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का शुभारभं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मसूरी मंडल में संगठन पर्व के तहत महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें प्राथमिक सदस्यों, सक्रिय सदस्यों की समीक्षा की जायेगी व 11 नवंबर से संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। जिस पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मसूरी प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने कहा कि इसके लिए बूथों का गठन होना है जिसमें प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्य चुने जायेगे व उसे पूरी जांच परख के बाद बनाया जाना है, व संगठन को मजबूती मिले उसके लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा। उन्हांेने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर समय जनता की सेवा में रहता है उनके लिए कोई भी चुनाव हो वह हर समय तैयार है। वहीं आने वाले चुनावों में सक्रिय टीम ही पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेदं्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है जिसका परिणाम राज्य स्थापना दिवस पर नौ सुझाव दिए। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल महामंत्री कुशाल राणा ने कार्यशाला का संचालन किया। कार्यशाला में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, व वरिष्ठ सदस्य मदन मोहन शर्मा ने भी कार्यशाला को संबोधित किया व कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि पार्टी को मजबूत करने व एकजुट होकर कार्यकरने के लिए तैयार रहें।
इस मौके पर अरविंद सेमवाल, राकेश ठाकुर, अनीता सक्सेना, राकेश अग्रवाल, अमित भटट, चंद्रकला सयाना, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, नमिता कुमाइर्, पुष्पा पडियार, जसोदा शर्मा, अभिलाष, सपना शर्मा, रमेश खंडूरी, मनमोहन कर्णवाल, विजय बिंदवाल, सुषमा रावत, गुडडी देवी, सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…
रांची में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. कई इलाकों में टायर…
चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने राज्य…
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों ने फाइव-स्टार होटलों और रिसॉर्ट मालिकों से…
चमोली में तमक नाले में आया भयानक जलसैलाब, वैली ब्रिज बहा, मलारी से आगे आवाजाही…
क्रिकेटर ऋषभ पंत पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट पाली में घर बना सकते हैं. क्योंकि ऋषभ पंत…