मसूरी : मसूरी झड़ीपानी से कोल्हूखेत जाने वाले मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे दूसरी रोड पर गिर गयी जिसमें सवार तीनों सुरक्षित बच गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल 108 से देहरादून हायर सेंटर भेज दिया।
बताया गया कि जन्म दिन मनाने दो युवक व एक युवती मसूरी आये लेकिन देर होने पर वापस जाते समय उन्होंने झडीपानी कोल्हूखेत का शार्टकट मार्ग चुना जहां वाहन के ब्रेक फेल हो गये व वाहन सडक से बाहर दूसरी सडक पर जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व कार सवार तीनो को बाहर निकाला व 108 से देहरादून हायर सेंटर भेज दिया बताया गया कि तीनों को कोई चोट नहीं आयी है लेकिन प्राथमिक उपचार के लिए देहराूदन ले गये। ये युवा वाहन संख्या यूके 07बीजेड 1266 में सवार थे। कार में सवार युवक ने बताया कि वह जन्म दिन मनाने मसूरी आये थे व देर होने के कारण झडीपाी कोल्हूखेत मार्ग से वापस जा रहे थे। कार में अभिषेक 19 वर्ष पुत्र विरेंद्र सिंह चौहान निवासी मथुरा वाला ग्लेनतेले देहराूदन, आदित्य चौहान 25 वर्ष पुत्र विरेंद्र सिंह चौहान निवासी मथुरा वाला और एक युवती आदिती उम्र 24 वर्ष पुत्री हरीश कुमार निवासी द्वारिका मोड़ रामा पार्क मलिक प्रापर्टी नई दिल्ली हाल निवास डीआईटी विश्वविद्यालय मसूरी देहरादून मार्ग है। बताया गया कि एक युवक के पैर में चोट लगी है लेकिन सभी सुरक्षित है। कार सवार को निकालने वालों में कोल्हूखेत चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक ओमवीर सिंह व सिपाहियों सहित स्थानीय लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर परेड…
कई महीने से न्याय की गुहार लगा रहा केशव थलवाल पहुंचा पुलिस मुख्यालय,डीजीपी दीपम सेठ…
उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुराने मंत्रियों से विभाग छीने,…
लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति सदियों…
लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति सदियों…
देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का…