टिहरी गढ़वाल : प्रदेश को ड्रग्स मुक्त बनाने के प्रदेश सरकार के निर्देश को अमलीजामा पहनाने के क्रम में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान’ के अंतर्गत थाना कैम्पटी पर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में चैकिंग अभियान के तहत दो अभियुक्तों को अफीम व चरस के साथ गिरफ्तार किया।
कैंपटी पुलिस ने यमुनोत्री राजमार्ग पर नैनबाग चौकी में चलाये जा रहे चैकिग अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार, महिला उपनिरीक्षक नीलम, अउनि प्रमोद सिंह रावत, ह0कानि. अकबर अली, कानि. मोहन सिंह, राजेन्द्र नेगी शामिल थे। चौकिंग के दौरान पकड़े गये अभियुक्तों में 25 वर्षीय पारस पुत्र गुरुवचन सिंह निवासी ग्राम सुभखेड़ा पो. पाँवटा साहिब, थाना पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, को 450 ग्राम अवैध अफीम व 26वर्षीय अनमोल पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी बद्रीपुर पो. पांवटा साहिब, थाना पांवटा साहिब जिला सिरमौर को 250 ग्राम अवैघ सरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर न्यायालय में पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…