रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : शनिवार 23 नवंबर को स्व. राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट, उत्तरकाशी में “माय भारत आउटरीच प्रोग्राम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं को “माय भारत आउटरीच प्रोग्राम के साथ “राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी प्रदान कि गई। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी श्रीमती संगीता रावत ने कहा कि माय भारत पोर्टल सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश की विभिन्न सरकारी योजनाओं, जानकारी को आम जनमानस विशेष कर युवा वर्ग तक पहुंचना है। इस प्लेटफार्म का मुख्य लक्ष्य सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन जानकारी द्वारा युवाओं से संवाद स्थापित कर विभिन्न क्षेत्रों में अवसर देते हुए युवाओं का व्यक्तित्व विकास करना है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं द्वारा इस प्रकार के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक पंजीकरण कर प्रतिभाग करने को कहा गया। कार्यक्रम में नव प्रवेशार्थी स्वयंसेवियों का माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ विनोद कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती संगीता रावत सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…