देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को रेंजर ग्राउंड में Red FM द्वारा आयोजित इगास माउंटेन फेस्ट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने ईगास पर्व पर भेलो पूजन कर, भेलो भी खेला।
इगास पर्व का इतिहास बहुत पुराना है, और इसके बारे में कई कथाएं और कहानियां प्रचलित हैं। ईगास पर्व हर साल नवंबर माह में मनाया जाता है। उत्तराखण्ड में मान्यता है कि भगवान राम के अयोध्या पहुंचने का समाचार पहाड़ी क्षेत्र में 11 दिन बाद पहुंचा था। इसलिए वहां दीपावाली के 11 दिन बाद दिवाली मनाई जाती है। पहाड़ में इस त्योहार को इगास पर्व के नाम से जाना जाता है।इस दिन घरों में मिठाइयां बनती हैं। शाम को देवी-देवताओं की पूजा-पाठ की जाती है और भेलों खेल जाता है। इस पर्व को बूढ़ी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, लोक गायिका कलमा देवी, रेड एफएम हिमांशु शर्मा, रजत शक्ति, अंकुर आनंद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
अटल आयुष्मान योजना प्रदेश की आम जनता, तो गोल्डन कार्ड योजना सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों…
सीबीआई की विशेष अदालत ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में तीनों आरोपियों पर आरोप तय…
उधम सिंह नगर के एआरटीओ कार्यालय में दोनों कारों को आमने-सामने लाया गया, मारुति कंपनी…
उत्तराखंड में इस साल वनाग्नि की 580 घटनाओं में 500.81 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ,…
कभी नदी में बहकर चट्टानों के बीच फंसी थी मासूम हथिनी, आज कालागढ़ एलीफेंट सेंटर…
रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस, मुख्यमंत्री धामी…