देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आर्यनगर में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण देहरादून की अवस्थापना निधि मद से स्वीकृत ₹35 लाख की लागत से नव निर्मित सामुदायिक भवन लोकार्पण किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के क्षेत्र वासियों का अपार स्नेह के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एमडीडीए के माध्यम से नदी किनारे फेंसिंग का काम हुआ है और बिजली विभाग के माध्यम से बंद केबलिंग का काम वार्ड में चल रहा है पानी नाली सड़क इत्यादियों के लिए भी लगातार सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर धामी सरकार जन भावनाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है,वह करती है और जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा निश्चित रूप से इस सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को विवाह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में लाभ मिलेगा। कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्रवासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…