देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज मल्टीपरपज होम, विजयपुर हाथीबड़कला नयांगाँव में आल इण्डिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (एग्युवा) के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। 76वाँ वार्षिक सम्मेलन में देश के कई राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मेघालय सहित कई राज्यों के आल इण्डिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के डेलीगेट्स भी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया।
इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ऑल इंडिया गोरखा एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन में अपनी विधायक निधि द्वारा टिन शैड एवं टाईल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सम्मलेन में विभिन्न राज्यों से पहुंचे पूर्व सैनिको के डेलीगेट्स का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए उन्होंने एसोसिएशन के 76वाँ वार्षिक सम्मेलन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐग्वा की स्थापना वर्ष 1950 में हुई। पिछले 74 वर्षों में एसोसियेशन ने गोरखा एक्स सर्विसमैन के वेलफेयर में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इस समाज ने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया है। उन्होंने कहा कि गोरखा समाज का मातृभूमि की रक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान है।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…