देहरादून : सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को राज्य सहकारी संघ दीपनगर स्थित सभागार में आईबीपीएस के माध्यम से चयनित 167 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
चयनित 167 अभ्यर्थी टिहरी जनपद हरिद्वार देहरादून उधम सिंह नगर नैनीताल पिथौरागढ़ अल्मोड़ा कोटद्वार और चमोली में जॉइनिंग करेंगे आईबीपीएस के माध्यम से वर्ग 3 लिपिक वर्ग 2 कनिष्ठ सहायक कनिष्ठ शाखा प्रबंधक वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पदों पर चयन हुआ है
सहकारिता मंत्री और सहकारिता सचिव के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थियों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा चयनित अभ्यर्थी सीमा बिष्ट ने कहा कि उन्हें बेहद प्रशंसा है कि स्वयं सहकारिता मंत्री एवं सचिव सहकारिता उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ धनसह रावत ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष से पूर्व यह उपहार निश्चित ही आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएगा। आपके जीवन में सफलता का यह दिन मेहनत, समर्पण और लगन की वजह से ही आया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग कार्य सामान्य कार्य नहीं बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी है
इस अवसर पर अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, मंगला त्रिपाठी , प्रबंध निदशक उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ रमिंद्री मंदरवाल एवं सहकारिता से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…