मसूरी : एआरटीओ ने कैमल बैक पर रोड किनारे खडे वाहनों व स्कूटियों को हटाने का अभियान पुलिस विभाग के सहयोग से किया। इस मौके पर रोड किनारे खड़े कई वाहनों व दो पहियों का चालान किया गया व एक वाहन को सीज कर कोतवाली लाया गया।
एआरटीओ राजेंद्र विटारिया ने मसूरी पुलिस के साथ मिलकर कैमल बैक रोड पर रोड किनारे खड़े वाहनों को हटाया व जिन वाहनों का पता नहीं चला उनका चालान किया गया। इस मौके पर एक वाहन जो टैक्सी नंबर का था लेकिन उस पर प्राइवेट वाहन की प्लेट लगी थी जिसे क्र्रेन से उठा कर कोतवाली लाया गया जिसकी जांच की जा रही है। इस मौके पर एआरटीओ राजेंद्र विटारिया ने कहा कि लंबे समय से नो पार्कि्रग जोन में वाहनों के खडे होने की शिकायते मिल रही थी जिस पर पुलिस विभाग के साथ रोड से वाहनों को हटाने का कार्य किया गया। जिसके तहत जिन वाहनों का पता नहीं चल रहा था उनका आन लाइन चालान किया गया व एक वाहन को क्रेेन से उठा कर कोतवाली लाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान शहर के अन्य हिस्सों में भी किया जायेगा ताकि लोग रोड किनारे वाहन न खडे करे। ताकि लोगों को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके। इस मौके पर एसएसआई केके सिहं, पुलिस बल, नगर पालिका व आरटीओ विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
देहरादून। देशभर में प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच उत्तराखंड में भी विशेष गणना…
देहरादून, 6 अगस्त। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है।…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं…
देहरादून। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) में पेपर लीक मामले ने प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था…
हरिद्वार, 6 अगस्त। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरिद्वार…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य के बागवानी और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए फल…