अध्यक्ष पद से भाजपा की मीरा सकलानी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन किया।

मसूरी : मसूरी नगर पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी एवं कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी, व निर्दलीय प्रत्याशी नैन्सी पंवार कैंतुरा ने दल बल के साथ नामांकन किया। वहीं दूसरी ओर विभिन्न वार्डो से सभासदों के पद पर भी बड़ी संख्या में नामांकन किए गये।
नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष व सभासदों पद पर बड़ी संख्या में नामांकन किए गये। भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन किया। इस मौके पर प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मोहन पेटवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रत्याशी मीरा सकलानी प्रदेश के पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा मसूरी के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों को गति प्रदान करने में एक अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी प्रचंड बहुमत से विजयी होंगी। उन्होंने मसूरी वासियों से भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी को अपना स्नेह व आशीर्वाद देकर आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के आव्हान भी किया। उन्होंनेे कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से लगता है कि आने वाला समय भाजपा का है व मीरा सकलानी की जीत सुनिश्ति हो गई है। जिनको टिकट नहीं मिला उनकी नाराजगी कुछ समय बाद समाप्त हो जाती है व एक जुट होकर कार्य करते हैं। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी में जाम लगने की समस्या से मुक्त कराया जायेगा जिसके लिए पार्किगों का निर्माण किया जायेगा, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने का प्रयास किया जायेगा, सफाई कर्मियों की आवास की व्यवस्था ठीक की जायेगी, जिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद की दावेदारी की थी वे सभी आज साथ है व एक जुट होकर पार्टी की जीत के लिए कार्य करेंगे, व मसूरी में सुविधाएं प्रदान करने के लिए मास्टर प्लान बनाया जायेगा।

इस मौके पर सतीश ढौडियाल, नर्मदा नेगी, मदन मोहन शर्मा, आरूषि उनियाल, जोत सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमांई, आर्यन देव उनियाल, मीरा सुरियाल, परेंद्र सकलानी सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

23 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago