मसूरी : कांग्रेस प्रत्याषी मंजू भंडारी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस मौके पर टिहरी बस स्टैण्ड से रैली निकाली गयी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, रमेश भंडारी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मंजू भंडारी ने कहा कि पहली बार महिला ओबीसी सीट हुई है व कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि वह मसूरी की पार्किग, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वरोजगार, संडकों की दशा सुधारने, आवासीय समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगी वहीं पूर्व पालिका सभासद रमेश भंडारी ने कहा कि गत पांच वर्षो में शहर की बड़ी दुर्दशा हुई है, व शहर समस्याओं का गढ बन चुका है, स्वास्थ्य की सेवाएं ठीक नहीं है, नगर पालिका में लूट की गई है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जायेगा, जनता परेशान है व जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी व शहर की व्यवस्थाओं में सुधार किया जायेगा।
वहीं कांग्रेस की ओर से प्रेरणा भंडारी, माधुरी टम्टा, बबीता मल्ल, प्रताप पंवार, उषा उनियाल, रूचिता गुप्ता, दर्शन सिंह रावत, सरोज रावत, सरिता पंवार, नंद लाल सोनकर, कुलदीप रौछेला ने नामांकन किया।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…