मसूरी : गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने जल जीवन मिशन को प्रोत्साहित करने के लिए देश भर के ग्राम सभाओं के साथ वर्चुअल बातचीत की। इस कार्यक्रम के लिए देश की पांच ग्राम सभाओं को चयनित किया गया जिसमें उत्तराखंड के देहरादून जिले की ग्राम पंचायत क्यारकुली भटटा भी शामिल थी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान क्यारकुली गांव की प्रधान कौशल्या रावत से बातचीत की व उन्हें जल जीवन मिशन योजना की सफलता व शतप्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन कराने पर बधाई दी।
इस अवसर पर मौजूद कबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है देश के छह लाख गांव में से देश के पांच गावों का चयन किया गया जिसमें उनकी विधानसभा का क्यारकुली गांव है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के हर घर जल हर घर नल योजना पूरी सफलता के साथ चल रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया वहीं प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यो की सराहना की जिसे सुनकर अच्छा लगा वहीं कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी छोटे से कार्यकाल में अच्छा कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद सचिव पेयजल नितीश झा ने कहा कि जिस तरह से क्यारकुली गांव की महिलाओं ने जन भागीदारी से हर घर जल पहुंचाने का कार्य जल जीवन मिशन के तहत किया सराहनीय है वहीं अपेक्षा है कि उत्तराखंड के अन्य गांव भी इसी तरह जनसहभागिता से घर घर जल पहुंचाने का कार्य करें। इसमें मीडिया भी अहम भूमिका निभाये। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ग्राम प्रधान कौशल्या रावत से संवाद किया व बताया कि जल जीवन मिशन से पहले गांव के लोग पानी ढोकर लाते थे और जल जीवन मिशन योजना लागू होने के बाद यहां हर घर में पानी दिया गया है तथा पानी के स्रोतों का संरक्षण भी किया गया है जिससे अब आसपास के करीब आठ दस गांवों को भी पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी आने से यहां पर्यटन को बढावा मिला है तथा होम स्टे खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना जिसमें उन्होंने बहुत ही सरल ढंग से ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या ग्रामीणों सहित निदेशक जल जीवन मिशन नितिन भदौरिया, जीएम जल संस्थान, एसडीएम मनीष कुमार, मुख्य अभियंता नमित रमोला, ईई एसके पैन्यूली, सहायक अभियंता टीएस रावत, अभय भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रावत आदि मौजूद रहे।
देहरादून: उत्तराखंड के कई कॉलेजों में आज 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हुए हैं.…
आरोपी ने 26 सितंबर को अपनी बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर…
Asian Games 2026 Archery: तीरंदाजी मुकाबले में भारतीय महिला कंपाउंड और मिक्स्ड टीम ने गोल्ड…
3 अक्टूबर को CEO Office जारी करेगा फाइनल मतदाता सूची, इसके बाद कितने मतदाताओं के…
पिटीशनर्स ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस ऑर्डर को चुनौती दी थी जिसमें इस केस में…
मध्य प्रदेश की बेटियों ने रचा इतिहास, नीरू ढांडा भारत की पहली महिला ट्रैप चैंपियन…