मनोकामनापूर्ति तथास्तु अनुष्ठान आयोजित, एक लाख का आर्यम पुरस्कार महात्मा योगेश्वर विद्यामंदिर को दिया गया।

मसूरी : आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा संचालित भगवान शंकर आश्रम मसूरी में नववर्ष महोत्सव के उपलक्ष्य में मनोकामनापूर्ति तथास्तु अनुष्ठान में देश विदेश से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सैकड़ों भक्तों ने इस अवसर पर सनातन वैदिक मंत्रों की गंगोत्री में डुबकी लगाई व इस मौके पर भव्य मनोकामनापूर्ति तथास्तु अनुष्ठान संपन्न आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2024 का एक लाख रुपये मूल्य का प्रतिष्ठित “आर्यम पुरस्कार‘ मसूरी के महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं आश्रम के कुलप्रमुख परमप्रज्ञ जगदगुरु प्रोफेसर पुष्पेन्द्र कुमार आर्यम जी महाराज ने हिंदू धर्म की विशालता और उसके महत्त्व को रेखांकित किया। गुरुदेव आर्यम श्री ने बताया कि हिन्दू इकलौता धर्म है जिससे सभी धाराएं निकली हैं। हिंदू धर्म की विविधता के कारण ही कुंभ एवं अन्य हिन्दू पर्वों पर केवल देश – विदेश से लोग भव्यता एवं दिव्यता को अनुभव करने आते हैं। श्री आर्यम ने बताया कि नित्य पूजापाठ हमारे जीवन को पूर्ण रूपेण बदलने की क्षमता रखते हैं। आर्यम ने अपने भक्तों को सूत्र दिया कि आध्यात्मिकता का रास्ते चहुं ओर जाता है। आप बिना धार्मिक हुए आध्यात्मिक नहीं हो सकते हैं। जो व्यक्ति आध्यात्मिक है उसका जीवन संपूर्णता को लिए हुए है। वेदों की ऋषि ने जब प्रार्थना भी लिखी तो पूर्ण विश्व ही नहीं, बल्कि ब्रह्मांड में बस रही हर ऊर्जा के लिए लिखी।

इस अवसर पर विगत 2022 से प्रदत्त आर्यम इंटरनेशनल अवार्ड इस वर्ष महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर को प्रदान किया गया। आर्यम इंटरनेशनल पुरस्कार के अंतर्गत सुपात्र व्यक्ति अथवा संस्था को एक लाख रुपये नकद धनराशि, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, रुद्राक्ष माला एवं आहरित धनराशि का प्रतिकृति चित्र प्रदान किया जाता है।  विद्यालय की प्रतिनिधि मंडली इस अवसर पर उपस्थित थी। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अध्यक्ष मनमोहन कर्णवाल सहित संस्था प्रतिनिधि अशोक अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गोदियाल, यशवंत अग्रवाल भी थे। इस अवसर पर डीडी नेशनल के सीनियर एडिटर अशोक श्रीवास्तव आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अपने संबोधन में अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि आज के युग में संस्कार क्रांति की आवश्यकता है। मनुष्यों की पहचान उनके संस्कार ही हैं। वे कितने उच्च हैं ये उनके संस्कार ही दर्शाते हैं। आप अपने धर्म में कितने संबद्ध हैं इसका प्रचार आपके संस्कारों से ही होता है। ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री ने बताया कि देश विदेश में गुरुदेव श्री आर्यम ही हैं जिन्होनें हिंदुत्व की धारा को उसकी संपूर्ण विविधता के साथ निभा रहे हैं। महत्वपूर्ण अवसर के मूल तत्व की पहचान करने वाले एकमात्र परमप्रज्ञ गुरुदेव श्री आर्यम ही हैं। साथ ही वे सभी ईश्वर के भक्तों को आह्वान करते हैं कि सभी वैदिक प्रार्थनाओं की ओर अग्रसारित हों। इस समारोह में भारत के विभिन्न प्रांतों से आर्यम भक्तों ने सहभागिता की। आर्यम अनुयायी विश्व के अनेक देशों में हिंदुत्व की अलख जगा रहे हैं, स्विट्जरलैंड, मॉरीशस, दुबई, बहरीन, सऊदी अरब और लंदन के शिष्यों ने नववर्ष महोत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार आर्य, रमन सिंह, श्वेता जायसवाल, प्रतिभा श्री, यामिनी श्री, उत्कर्ष सिंह, प्रशांत, प्रीतेश, प्रविन्द्र, देवेंद्र गोले, सुनील कुमार, प्रीतेश आर्यम, राकेश रघुवंशी, संध्या रघुवंशी, चन्द्रपाल शर्मा, सतवंत कौर, सुखजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, अविनाश जायसवाल, हर्षिता आर्यम आदि का सहयोग रहा।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों को ₹33.22 करोड़ का वितरण, सीएम धामी बोले—युवा नौकरी देने वाला बने..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के…

1 day ago

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर जोर.

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक…

1 day ago

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, 17 दिसंबर से 45 दिन तक लगेंगे बहुद्देशीय शिविर..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में “जन-जन की सरकार, जन-जन…

1 day ago

उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का शुभारंभ, 45 दिन तक चलेंगे बहुउद्देशीय शिविर..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में बुधवार से ‘जन-जन की सरकार,…

1 day ago

पानी संकट के लिए समाधान: ट्रिटेड सीवेज वॉटर हाइड्रोपोनिक्स को राष्ट्रीय पेटेंट..

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सीवेज के पानी को हाइड्रोपोनिक सब्जी उत्पादन का आधार बनाया गया…

1 day ago

विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 1971 युद्ध के वीरों और परिजनों को किया सम्मानित..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून…

2 days ago