मसूरी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर चुनाव कार्यालय में आगामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक कर निकाय चुनाव के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में अपनी सहभागिता और जिम्मेदारी निष्टापूर्वक निर्वहन करने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह भी किया और भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प दोहराया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि मसूरी में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी और अन्य सदस्यगण बंपर मतों से विजय होंगे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…