मसूरी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी चुनाव कार्यालय में आगामी नगर पालिका परिषद मसूरी के चुनावों के दृष्टिगत वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ संवाद कर भाजपा नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रत्याशी मीरा सकलानी एवं अन्य सभासदगणों के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मीरा सकलानी उस पार्टी की प्रत्याशी है, जिसका नेता विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने ही पर्यावरण मित्र जैसा सम्मान जनक नाम दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से आगामी 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा आपका एक मसूरी के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के एक निजी होटल में अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान की भी अपील की।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…