मसूरी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आगामी नगर पालिका परिषद मसूरी के चुनावों के संबंध चुनावी बैठक की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चुनावी बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की विकास यात्रा को अनवरत रूप से जारी रखने हेतु आगामी 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड आयेगा तो मसूरी के विकास के कार्य तेजी से होंगे व प्रदेश तथा देश की सरकारी योजनाओं का लाभ मसूरी को मिलेगा। अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संदीप साहनी, रजत अग्रवाल, आरएन माथुर, मनमोहन, मनोज खरोला, अजय भार्गव, आलोक मल्होत्रा, अमित वैश्य, जीके गुप्ता, संजय गुप्ता, अर्जुन प्रकाश सहित कई लोग उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीरा सकलानी ने मसूरी के दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया व भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह मतदाताओं से किया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा की प्रचार टीम ने मीरा सकलानी व वार्ड सदस्यों के लिए वोट मांगे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…