गांधी की सत्य अंहिसा और सादगी पर कांग्रेस की गोष्ठी, वरिष्ठ नागरिको को दिया सम्मान।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव बनाल क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के निर्देश पर न्याय पंचायत गडोली हमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण समिति के सदस्य रमेश इंदवाण के द्वारा गांव में चौपाल लगाई गई जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी सत्य अहिंसा और सादगी पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें रिटायर प्रधानाध्यापक सूरत लाल एवं गुंदरी देवी को सॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रिटायर प्रधानाध्यापक सियाराम बडोनी, जगदंबा लाल, पूर्व प्रधान विजय राम गॉड, गोविंद राम, दौलत राम, विनोद, प्रवीण, दिनेश, श्याम प्यारी एवं गुल्ली देवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमेश इंदवाण ने बैठक में लोगों को कांग्रेस की सरकार द्वारा संचालित मनरेगा, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा, महिला उत्थान आदि योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। न्याय पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर न्याय पंचायत अध्यक्ष गोविंद सजवान एवं सहकारी समिति के अध्यक्ष सकलचंद के द्वारा चित्र कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के रीड मानकर उनको बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया और आने वाले समय में स्थानीय लोगों को कांग्रेश के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी एसी विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष संकलचंद दौरियाल, बचन लाल, दुर्गा लाल, सूरत लाल, बर्फीया लाल, दिनेश रामलाल सहित दर्जनभर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

उफतरा ने वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिलवाल को सम्मानित किया।

देहरादून : उत्तराखण्ड फिल्म टेलीविजन एण्ड रेडियो एसोसिएशन उफतारा ने वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिलवाल को…

47 minutes ago

Maruti Suzuki देगी 21,000 से ज्यादा नौकरियां, हरियाणा में किया नए प्लांट का उद्घाटन

Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…

18 hours ago