चुनाव 2025 – निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता ने घोषणा पत्र जारी किया।

मसूरी : मसूरी नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि मसूरी हमारी है व हम ही इसे संवारेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षियों को रिमोट कंट्रोल का आरोप निराधार है जबकि उनकी बाहरी प्रत्याशी खुद मंत्री सहित अन्य लोगों के रिमोट से चलेंगी।
माल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित घोषणा पत्र जारी करते हुए अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता ने कहा कि गत बोर्ड ने जो शहर के विकास कार्य किए उससे पूरी मसूरी जानती है व जो कार्य छूट गये उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी के बंद पडे सेंट मेरी अस्पताल को खोला जायेगा, महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जायेगें व पर्यटकों के लिए पहाडी व्यंजनों को वरीयता देंगे जिसमें सभी कर्मी महिलाएं ही होगी, महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाये जायेंगे, साथ ही मसूरी के पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे व जार्ज एवरेस्ट जाने के लिए लोकल को निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए स्किल डेवलेपमेंट करवार छोटे छोटे कार्य किए जायेगे। आवासीय समस्या का समाधान किया जायेगा, व लंढौर में हेरिटेज मार्केट बनायी जायेगी। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर माह जनता दरबार लगाया जायेगा, एमपीजी कालेज में पुस्तकालय का निर्माण, नये वेंडर जोन बनायेंगे, छोटे छोटे चिल्ड्रर्न्स पार्क, ओपन जिम, कम्युनिटी सेंटर, का निर्माण कराया जायेगा। नगर पालिका कर्मियों को आवासों की मरम्मत की जायेगी, पशु चिकित्सालय, मुहल्ला पार्किंग, शहर को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जायेगा।

इस मौके पर जय प्रकाश उत्तराखंडी, भगवान सिंह चौहान, यश गुप्ता, स्मृति हरि आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

8 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

9 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

1 day ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago