मसूरी : नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा लगातार चुनाव प्रचार में तेजी ला रही है। शहर के मुख्य मार्गों सहित मुहल्लों में भाजपा की प्रचार टीमें लगातार घूम कर प्रचार कर रही है, वहीं प्रत्याशी घर घर जाकर व विभिन्न क्षेत्रो में बैठके कर प्रचार कर रही है।
भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव को पूरी ताकत झोंक कर लड़ रही है। प्रदेश के पूर्व मंत्री व राजपुर के विधायक खजानदास ने इंदिरा कालोनी में बैठक ली व भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी मीरा सकलानी सहित सभासदों को जिताने का आहवान किया व कहा कि भाजपा के जीतने से जनता को ट्रिपल इंजन की सरकार मिलेगी व विकास कार्यों में तेजी आयेगी। उन्होंने आम मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें व अध्यक्ष पद पर मीरा सकलानी को भारी बहुमत से जिताएं। वहीं दूसरी ओर मीरा सकलानी लगातार मुहल्लों व विभिन्न संगठनों के साथ बैठके कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रही है, उनके साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, लगातार बैठकों के शामिल हो कर जनता को भाजपा के पक्ष में करने का प्रयास कर रहे है व जनता को विश्वास दिला रहे है कि अगर भाजपा का बोर्ड आया तो विकास कार्यों में तेजी आयेगी व जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की प्रत्याशी सबसे कुशल, राजनीति से परिपक्व व अनुभवी है जो स्वयं में निर्णय लेने की क्षमता रखती है उन्हें चलाने के लिए किसी रिमोट की जरूरत नहीं है जबकि अन्य प्रत्याशी रिमोट के बल पर चुनाव मैदान में है।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…