मसूरी : मसूरी एक उदघाटन समारोह में आये प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व मंत्री प्रीतम सिंह ने नगर निकाय चुनाव पर कहा कि प्रदेश सरकार नहीं कराना चाहती थी जिस पर हाई कोर्ट से संज्ञान लिया व चुनाव करवाये गये। भाजपा निकाय चुनाव नहीं करवाने के पीछे उनको अपनी हार नजर आ रही थी जिसके अनेक कारण थे।
कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगार सड़कों पर संघर्ष कर रहे है, भ्रष्टाचार चरम पर है, मंहमाई आसमान छू रही है, इससे बडी बात और क्या हो सकती है कि एक मंत्री पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है लेकिन सरकार मुकदमा करने की अनुमति नहीं दे रही है। इससे बड़ा भ्रष्टाचार का दूसरा कोई उदाहरण नहीं मिल सकता। प्रदेश सरकार सर से पांव तक भ्रष्टाचार में लिप्त है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, अंकिता भंडारी से लेकर महिलाओ पर अत्याचारों में भाजपा के नेता शामिल है। नगर निकाय के चुनाव में ट्रिपल इंजन की बात भाजपा कहती है, देहरादून मंे ट्रिपल इंजन की सरकार थी तो क्यों विकास कार्य नहीं हुए, आज जो हालात देहरादून की हे सभी जानते है व मसूरी भी इससे अछूती नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कोई कार्य करती है तो चुनाव में अपने कार्य को लेकर जाती है लेकिन यहां तो कोई कार्य नही हुआ लेकिन कुछ अनर्गल नारों को लेकर चुनाव में जाती है बटोगे तो कटोगे, किसान परेशान है, सांप्रदायिकता के नाम पर वोट बटोरना चाहते है, लेकिन काठ की हांडी एक दो बार चलती है उससे अधिक नहीं चलती तो इस बार प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहरायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सोनिया आनंद रावत, दर्शन रावत आदि मौजूद रहे।
रामनगरी में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर में ठीक 12…
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने से देश की तेल विपणन कंपनियों पर भारी…
भाजपा नेता दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे है। बतौर स्टार प्रचारक…
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (एसजीआरआर) के नेत्र रोग विभाग की महिला चिकित्सक डॉ.तन्वी…
दस साल में मार्च का चौथा सप्ताह सबसे सर्द रहा। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों का…
कलियर के धनौरा गांव में देर रात एक गुलदार ग्रामीण के घर में घुस गया,…