मसूरी – तिलक रोड पानी की लाइन बिछाने के लिए खोदने से लोगों को परेशानी।

मसूरी : जैसे जैसे ठंड का मौसम समाप्त होकर पर्यटन नगरी में व्यवसायी सीजन की तैयारियां शुरू करने लगे हैं वहीं सरकारी विभागों की नींद भी खुल रही है। पूरे जाड़ों भर कोई कार्य नहीं किया गया व अब जब स्कूल खुल गये हैं तो जल निगम ने सड़क खोदनी शुरू कर दी।
मालरोड को जोड़ने वाली तिलक रोड इन दिनों जल निगम ने पानी की लाइन बिछाने के लिए खोद दी है, जबकि यह कार्य पूरे शीतकाल में हो सकता था जब न तो यहां पर पर्यटकों की आमद थी और न ही भीड़, वहीं स्कूल भी बंद थे। इस बार तो विभाग के पास जाड़ों में मौसम खराब होने व बर्फबारी या बारिश का भी बहाना नहीं था तो ये कार्य जाड़ों में क्यों नहीं किए गये अब जब सीजन की तैयारी शुरू हो रही है, स्कूल खुल गये हैं ऐसे में रोड बंद कर खोदना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इन दिनों तिलक रोड खोद दी गई है। जिस कारण इस क्षेत्र में रहने वालों सहित आने जाने वाले लोगों व पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोड गहरी खोदने के कारण इसमें गिरने का भी खतरा हर समय लगा रहता है। वहीं यह रोड काबल्स की बनी है, जिसे तोड़ा जा रहा है, पानी की लाइन बिछने के बाद यह रोड कब बनेगी, फिर से इसमें काबल्स लगाये जायेंगे या मात्र सीसी कर दिया जायेगा इसका भी कोई पता नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूरे जाड़ोे भर मौसम अच्छा खासा रहा, दिंसबर, जनवरी व आधा फरवरी हो गया इस दौरान मौसम एक भी दिन खराब नहीं हुआ तब कार्य नहीं किया गया और अब जब सीजन शुरू होने वाला है तो विभाग नींद से जागा व कार्य कर रहा है जिस कारण इस क्षेत्र के लोगों सहित स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है, अधिकतर स्कूली बच्चे इसी मार्ग का प्रयोग करते है ऐसे में हर समय दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

20 hours ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

20 hours ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…

2 days ago

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…

2 days ago