रिपोर्ट – विनय उनियाल
देहरादून : विधानसभा में पुष्कर सिंह धामी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वित्तीय वर्ष 2025-26 का 101,175.33 लाख करोड़ का बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने कहा कि सात बिंदुओं पर केंद्रित उत्तराखंड का बजट है। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस साल राज्य अपनी रजत जयंती वर्ष के रूप में आगे बढ़ रहा है। बजट पेश करने से पहले 38वें राष्टीय खेलों की उपलब्धियों को बताया गया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के लिए 8 करोड़ मिलेंगे जबकि अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के लिए 60 करोड़ तथा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के लिए 8 करोड़ मिलेंगे। बजट में मेगा प्रोजेक्ट योजना के तहत 500 करोड़. जमरानी बांध के लिए 625 करोड़. सौंग बांध के लिए 75 करोड़. लखवाड़ के लिए 285 करोड़ का बजट है। राज्यों के लिए विशेष पूंजीगत सहायता के तहत 1500 करोड़. जल जीवन मिशन के लिए 1843 करोड़. नगर पेयजल के लिए 100 करोड़ का बजट है।
उत्तराखंड में 220 किमी नई सड़कें बनेंगी। 1000 किमी सड़कों का पुनर्निर्माण होगा. 1550 किमी मार्ग नवीनीकरण होगा. 1200 किमी सड़क में सुरक्षा कार्य होंगे. 37 पुल बनाने का लक्ष्य है। जिसके लिये
राजस्व मद में बजट 59,954.65 करोड़, पूंजीगत मद में 41,220.67 करोड़ की राशि का प्रविधान किया गया है।
वहीं वित्त मंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में योगदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रत्येक बजट में सुधार और विकास की राह दिखाई है. भविष्य का रोड मैप पेश किया गया है. 27 जनवरी 2025 को UCC लागू करने का काम किया।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…