मसूरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सदस्यों ने जमकर एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा के अध्यक्ष आशीष भटट के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सदस्यों ने जमकर होली खेली व एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस मौके पर अध्यक्ष आशीष भटट ने सभी को होली की शुभकामनाए दी व कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति का सबसे अच्छा त्योहार है जिसमें सभी मिलकर मनाते है, व आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। इस मौके पर बिजेंद्र पुंडीर, सुनील सिलवाल, मोहसिन तन्हा, सूरत सिंह रावत, दीपक रावत, नरेश नौटियाल, राजवीर रौछेला, अमित गुप्ता, शिव अरोड़ा, सुमित कंसल आदि मौजूद रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…