मसूरी : मजदूर संघ मसूरी के अध्यक्ष व महासचिव ने एसडीएम को पत्र देकर मांग की कि मजदूर संघ का फर्जी लैटर पैड बनाकर दुरूपयोग करने वालों पर कार्यवाही की जाय।
मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत चौहान व महासचिव संजय टम्टा ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि कुछ लोगों द्वारा मजदूर संघ का फर्जी पैड बनाकर दुरूपयोग किया जा रहा है व रिक्शा व बोझा श्रमिकों को गुमराह किया जा रहा है। वहीं इन लोगों ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा कर मजदूर संघ के पंजीकरण को रोकने की साजिश की जा रही है, जिसकी श्रमायुक्त देहरादून में जांच चल रही है। वहीं पत्र में कहा गया कि कैमल बैक रोड पर घोड़ा श्रमिकों के पुनर्वास के तहत बने आवासों में अवैध कब्जा कर कार्यालय बनाया गया है जिसका उपयोग मजदूरों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है। पत्र में इस कार्यालय के जांच की भी मांग की गई है ताकि वहंा पर मजदूर आवास बन सके।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…