प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को घने बादल छाए रखने से दिन के समय ठिठुरन रही। इस दौरान अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। गंगोत्री धाम के आसपास दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई।
उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचे क्षेत्रों में घने बादल छाए रहने से तापमान शून्य के आसपास बना रहा। देर रात तक बर्फबारी होने की संभावना बन रही है। हालांकि, राज्य में आने वाले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून, हरिद्वार और कुछ पहाड़ी जिले में सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह 11 बजे के बाद धूप खिली रही, जिससे कड़ाके की ठंड से कुछ निजात मिली। लेकिन दोपहर दो बजे के बाद एकाएक घने बादल छाने से एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई। जिससे अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं, दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 18.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 15.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 17.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
कुछ क्षेत्रों में छाए रह सकते हैं बादल
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, रुड़की आदि मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह एवं शाम के समय कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है। दोपहर बाद दून समेत कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…