उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। सीएम धामी ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 38वें राष्ट्रीय खेल, राज्य के विकास और शीतकालीन यात्रा समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से पूछा, राष्ट्रीय खेलों की तैयारी कैसी चल रही है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों से युवाओं को मिलने वाले लाभ के बारे में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम से शीतकालीन प्रवास के लिए आमंत्रित किया था। प्रधानमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और सहमति जताई थी। आज सीएम धामी ने जारी बयान में बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे। सीएम ने पीएम को शीतकालीन यात्रा के महत्व और इसे लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह के बारे में भी जानकारी दी। कहा, इस बार शीतकालीन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिससे राज्य के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल रहा है। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की। बताया, मुलाकात के दौरान राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…