दून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों के लिए श्रद्धालु आज बृहस्पतिवार से टिकटों की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। परिवहन निगम ने इन बसों के लिए किराया भी तय कर दिया है। प्रयागराज महाकुंभ के लिए दून से भी रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है। इसमें एक वॉल्वो और एक साधारण बस दस जनवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए यात्री बृहस्पतिवार से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे। यात्रियों को वॉल्वो बस के लिए 2279 रुपये और साधारण बस के लिए 1160 रुपये किराया भुगतान करना होगा। ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ के लिए देहरादून से बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। श्रद्धालु ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ ही काउंटर से भी एडवांस बुकिंग करवा सकेंगे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…