देहरादून में बोले CM धामी- ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास को मिलेगी रफ्तार, BJP प्रत्‍याशी के ल‍िए मांगे वोट

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से प्रदेश में विकास को रफ्तार मिलेगी। निकायों में भाजपा प्रत्याशियों के जीतने से राज्य सरकार और निकायों में बेहतर तालमेल होगा। देहरादून शहर को ग्रीन सिटी बनाने, अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम भाजपा करेगी। यह बात सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अग्रवैश्य संस्थाओं की ओर से आयोजित एक शाम मुख्यमंत्री के नाम कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में सीएम धामी ने वैश्य समाज के सदस्यों से भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी सुमित थपलियाल के लिए वोट की अपील की।
संकट के समय हमेशा साथ खड़ा रहा है वैश्‍य समाज
इस दौरान सीएम ने कहा कि वैश्य समाज ने कोरोना, केदारनाथ आपदा समेत हर संकट के समय देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरे समर्पण के साथ निभाई है। वैश्य समाज ने जहां कम वहां हम की संकल्पना को साकार करने का काम किया है।
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा पूरा
सीएम पुष्‍कर स‍िंह धामी ने कहा कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे का निर्माण पूरा होने से देहरादून से दिल्ली की दूरी मात्र ढ़ाई घंटे में तय हो जाएगी। इससे देहरादून में पर्यटकों की आमद डबल हो जाएगी, जिससे होटल व पर्यटन कारोबार, व्यापार, पार्किंग, टैक्सियों से लेकर हर क्षेत्र में लोगों को आय बढ़ेगी।

ट्रैफिक को लेकर भी सरकार संवेदनशील
उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर भी सरकार संवेदनशील है। रिंग रोड, बाईपास, एलीवेटेड रोड़ बनाकर इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुमित थपलियाल ने मेयर बनने पर वैश्य समाज के सदस्यों की समस्याओं को दूर करने की बात कही और मतदान की अपील की।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, विनय गोयल, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, सिद्धार्थ अग्रवाल, श्याम अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

बीजेपी ने न‍िकाली चुनावी रैली
भारतीय जनता पार्टी के महापौर के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने रविवार को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के नेतृत्व में 14 वार्डों में जनसंपर्क व रैली की। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में पार्षद प्रत्याशी के लिए भी जनता से वोट की अपील की गई।
रविवार को विभिन्न वार्डों में जनसभा के दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि रायपुर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा है। यह विधानसभा हमेशा अधिकतम वोटों से भाजपा को जीत मिली है।

Spread the love
admin

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

19 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

20 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago