38th National Games: लक्ष्य सेन पीएम मोदी को सौंपेंगे मशाल, उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम को करेंगे लीड

विख्यात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पीएम नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी सौपेंगे। राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर मशाल पीएम को सौंपी जाएगी। लक्ष्य और चिराग सेन दोनों भाई राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी का कार्यक्रम सुनिश्चित होने के बाद आयोजन स्थल पर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज को रजत जयंती खेल परिसर में तब्दील किया गया है। पीएम के दौरे को लेकर रायपुर स्थित खेल निदेशालय को प्रधानमंत्री कार्यालय बनाया जा रहा है। इसमें सुरक्षा की दृष्टिगत ढांचागत सुधार के कार्य किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन कार्यक्रम करीब तीन बजे से शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है।

खिलाड़ियों व आफिशियल्स के लिए ड्रेस कोड हो रहा तैयार
खिलाड़ियों और आफिशियल्स के लिए ड्रेस कोड तैयार हो रहा है। इसमें राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगा होगा। इसमें राज्य पक्षी मोनाल, पहाड़ और उगते सूरज के दर्शन होंगे। विशेष मुख्य सचिव खेल अमित सिन्हा ने बताया कि जीटीसीसी, आफिशियल्स, खिलाड़ियों और भारतीय ओलिंपिक संघ के अधिकारियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड तैयार किये जा रहे हैं।

Spread the love
admin

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

12 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

13 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

1 day ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago