वर्षा-बर्फबारी से समूचा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है और परेशानियां बढ़ गई हैं। चारधाम समेत तमाम चोटियों पर भारी हिमपात होने से कई राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। कई गांव बर्फ से ढक गए हैं तो कइयों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है।
कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप है। निचले इलाकों में वर्षा से पारा लुढ़क गया और लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि, बर्फ का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन शनिवार से फिर पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाने और हल्के हिमपात के आसार हैं।
मौसम का मिजाज बदला और वर्षा व हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया
बुधवार रात प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला और तड़के वर्षा व हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया। चारधाम समेत औली, हेमकुंड साहिब, हर्षिल, लोखंडी, धनोल्टी, सुरकंडा, पंचाचूली, मुनस्यारी समेत तमाम ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई। केदारपुरी में तीन फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। उत्तरकाशी में बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे सोनगाड़ और गंगोत्री के बीच अवरुद्ध हो गया। बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद झाला तक मार्ग को सुचारु किया। वर्षा-बर्फबारी के कारण भटवाड़ी से गंगोत्री तक बुधवार शाम ठप हुई बिजली आपूर्ति गुरुवार शाम भी सुचारु नहीं हो पाई। हर्षिल घाटी में पेयजल लाइन जम गई हैं। चमोली में जोशीमठ-औली व गोपेश्वर-चोपता हाईवे हिमपात के कारण अवरुद्ध है। देहरादून समेत आसपास के निचले इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कुमाऊं में भी पिथौरागढ़ के बिटलीधार, कालामुनि व बागेश्वर के पिंडारी क्षेत्र में हिमपात हुआ। नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…