नगर निगम में कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल ने बिंदाल पुल स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर मार्ल्यापण किया। इसके अलावा उन्होंने रविवार को प्रचार अभियान की शुरूआत की। इस दौरान विरेंद्र पोखरियाल ने पूछा कि नगर निगम देहरादून में भाजपा ने 15 साल राज किया और उसके पास गिनाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। क्योंकि धरातल पर भी लोगों को ऐसा कोई विकास दिखाई नहीं दे रहा है।
15 साल में कुछ नहीं कर पाई भाजपा
पोखरियाल ने पूछा कि आखिर भाजपा किस मुंह से अगले पांच साल विकास की बात कर रही है। जब वह 15 साल में कुछ नहीं कर पाए तो अब क्या करेंगे। विरेंद्र पोखरियाल ने पार्षद प्रत्याशी कैलाशी नेगी, दीपक राजपूत, हरप्रीत कौर के साथ जनसंपर्क और जनसभाओं को संबोधित किया।
बस्तियों पर भ्रम फैला रही भाजपा
इसके अलावा विरेंद्र पोखरियाल ने बस्तियों को लेकर कहा कि खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। क्योंकि जब प्रशासन और सिंचाई विभाग ने बस्तियों में घरों पर लाल निशान लगाए तो सरकार ने ऐसा करने से क्यों नहीं रोका। एनजीटी भी कह चुका है कि रिस्पना फ्लड जोन में सरकार का अध्यादेश लागू ही नहीं होता। फिर किस अध्यादेश को लेकर मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…