प्रदेशभर के अधिकांश जनपदों में सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आठ पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। मैदानी जनपदों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने से गर्मी महसूस की गई। हालांकि रात और सुबह के समय अभी ठंड पड़ रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 26.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 15.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत एवं उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रह सकता है।
नैनीताल में चटक धूप खिलने से मौसम सुहावना
नैनीताल : सरोवरनगरी में रविवार को पूरे दिन चटक धूप खिली रही। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी असहनीय रही। जिस कारण कई लोग छांव तलाशते नजर आए। यहां शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। इस बीच यहां भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों ने नैनीताल के सुहावने मौसम का भरपूर लुज्फ उठाया। नैनीताल में चटक धूप खिलने से मौसम सुहावना
नैनीताल : सरोवरनगरी में रविवार को पूरे दिन चटक धूप खिली रही। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी असहनीय रही। जिस कारण कई लोग छांव तलाशते नजर आए। यहां शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। इस बीच यहां भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों ने नैनीताल के सुहावने मौसम का भरपूर लुज्फ उठाया।
कश्मीर के बिलाल अहमद मीर और बिनिश गुलज़ार ने सोलर, बिजली और पेट्रोल से चलने…
श्यामपुर रेंज में जंगली हाथी का आतंक छाया हुआ है, यहां हाथी ने एक व्यक्ति…
रामनगर में एक बाइक सवार उफनते रिंगौड़ा नाले को पार करते समय बहने से बच…
रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने के कारण गर्भवतियों के लिए प्रस्तावित अल्ट्रासाउंड शिविर आयोजित नहीं…
सावन शुरू होते ही हरिद्वार में कांवड़ मेले का शुभारंभ, 18 सुपर जोन में 6000…
उत्तराखंड में सहायक अध्यापक पद भर्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. अभ्यर्थी संशोधित…