अनिल भंडारी
श्रीनगर : अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांधी जयंती के अवसर पर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की रोजगार व मुआवजा की मांगो, रेलवे प्रभावितों की मांगो को लेकर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथाणी ने रेलवे व पॉवर हाउस का कार्य ठप्प करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन करने की कोशिश की व भारी धक्का मुक्की के बाद भी पॉवर हाउस तक पहुंचने में असफल रहे। जिसके बाद उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत से वार्ता के बाद पॉवर हाउस गेट पर ही धरने पर बैठ गए है।
निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जहां कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारी में थे वहीं ठीक पहले प्रशासन की ओर से शुक्रवार को क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गयी। जिस कारण सीमित संख्या में ही कार्यकर्ता एकत्रित हुए प्रशासन ने भी बड़ी संख्या में पॉवर हाउस व रेलवे गेट पर कोतवाल प्रभारी चन्द्र भान सिंह मय पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रघुबीर भंडारी, हरिश सकलानी, लाल सिंह नेगी, राकेश बिष्ट, लब्बू नौटियाल, केश्वानंद, राजेंद्र नयाल, सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…