मसूरी : बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन की ओर से लक्ष्मी उनियाल के नेतृत्व में प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी को शहीद स्थल पर ज्ञापन देकर प्रशिक्षित बीपीएड व एमपीएड बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की गई।
ज्ञापन में मांग की गई है कि लंबे समय से प्रशिक्षित डीपीएड व एमपीएड बेरोजगारी से जूझ रहे हैं तथा देहरादून में लगातार आंदोलनरत है। उनकी पीड़ा का समझते हुए समस्त बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों को नियुक्ति दी जाय। मांग की गई कि प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति वर्षबार व वरिष्ठता के आधार पर की जाय, उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्षा छह से आठ में शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति की जाय, शारीरिक शिक्षा विषय को कक्षा एक से कक्षा 12 तक अनिवार्य विषय बनाया जाय व उत्तराखंड राज्य में प्रशिक्षित बेरोजगारों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देकर आयु सीता 42 से बढाकर 45 वर्ष की जाय। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मी उनियाल, प्रशांता पंवार, आदि शामिल थे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…