अगले दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, देहरादून में गरज के साथ तीव्र बौछार के आसार

उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बदलने लगा है। चोटियों पर हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया है, जबकि निचले इलाकों में भी हल्की वर्षा के दौर हो रहे हैं। हालांकि, दून में दिन में चटख धूप खिली रही। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को दून समेत समूचे उत्तराखंड में भारी वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और निचले इलाकों में मध्यम से तीव्र वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

चारधाम में बर्फबारी
बुधवार को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सुबह से बादल मंडराते रहे। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंंगोत्री-यमुनोत्रीी, हेमकुंड साहिब समेत आसपास की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। इसके अलावा आसपास के निचले इलाकों में रिमझिम वर्षा होती रही। जिससे पहाड़ों में पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। देहरादून में सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम खुल गया और दिनभर चटख धूप खिली। हालांकि, शाम को फिर आंशिक बादल मंडराने लगे। दून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो कि इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक है। अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रह सकता है।
यलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार को देहरादून व उत्तरकाशी के ज्यादातर क्षेत्रों, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल व अल्मोड़ा में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

 

Spread the love
admin

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago